Monday 28 June 2021

CLASS-HINDI-GRAMMAR-4

      Simple grammar to make sentences on your own              

1 संज्ञा- नाम वाले शब्द  -Noun 

   कोई भी व्यक्ति या वस्तु या जगह आदि का नाम बताने वाले शब्द संज्ञा है। 

   उदाहरण - 

   श्रद्धा , राम, चेन्नई, गेंद, केला, भिंडी आदि 

   गीता पढ़ती है। - गीता- संज्ञा 

  

2 सर्वनाम - Pronoun 

   बार-बार संज्ञा शब्दों के  प्रयोग करने के बदले वह,यह, वे, ये, हम,

   आप, अपना, तुम आदि शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं। इसको

   सर्वनाम   कहते हैं। 

   उदाहरण -

   गीता पढ़ती है। वह लिखती भी है। 

   राम और श्याम खेलते  हैं। वे फिर खाना खाएँगे। 

   हम बाज़ार गए। 

   आप अंदर आइए । 

   तुम अपना काम नियमित समय पर करो । 

3 विशेषण - Adjective 

   संज्ञा की विशेषता बताने वाला शब्द विशेषण है। जैसे अच्छा, बुरा, ऊंचा ,  

   मधुर, लाल, (कोई भी रंग ) , सुंदर आदि 

   उदाहरण-

   गीता लाल पोशाक पहनी  है। 

   गुलाब सुंदर फूल है। 

   उसकी लिखावट अच्छी है। 

   सुधा मधुर स्वर में गाती है। 

4 क्रिया- काम वाले शब्द -verb 

   जिस शब्द से कार्य करने का बोध हो उस शब्द को क्रिया कहते हैं। 

   जैसे -पढना , नाचना, खाना, गाना , सोना, जागना आदि 

    उदाहरण 

    हम रोटी खाते हैं। 

    आप कल कहाँ जा रहे थे ? 

    वे कब खेलेंगे? 

    ये लोग कल स्कूल जाएंगे। 


No comments:

Post a Comment